रानीपुर। आज सुबह एक बोलेरो जीप बगडोना से बैतूल जाते समय मेहकार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। सुबह तकरीबन 8:30 बजे के आस पास बोलेरो अनियंत्रित होकर धान के खेत में जाकर पलट गई। बगड़ोना से बैतूल जाते वक्त ये हादसा हुआ।जिस वक्त ये हादसा हुआ बोलेरो में सिर्फ ड्राइवर ही था। जिसे जीप पलटने के कारण चोट आई है। उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।