सारनी। नगर पालिका नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर पालिका में कार्यरत हुए विनियमित  कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमितीकरण करने एवं पूर्व से नगर पालिका में कार्यरत नियमित कर्मचारियों का स्थायीकरण एवं वेतन वृद्धि लगाने और नगर पालिका की आवश्यक सेवाओं फायर शाखा  जल प्रदाय शाखा में लगे कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिवस का अवकाश दिए जाने की मांग की गई है। उक्त ज्ञापन नगर पालिका जिला अध्यक्ष जी एस पांडे मंगल मूर्ति धोटे यादव राव मानकर सर्वेश श्रीवास्तव लक्ष्मण पंडाग्रे रामदास प्रहलाद देशमुख एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में सौंपा गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *