रानीपुर। रानीपुर में लगातार हो रही बिजली कटौती से रानीपुर के लोग खासे परेशान हो गए आए दिन बिजली कटौती से एक और लोगों का काम समय पर नहीं हो रहे हैं वह बिजली बिल भी मनमाना आ रहा है। बुधवार को दिन भर लगभग 5 घंटे बिजली कटौती की गई गुरुवार को भी लगभग  ढाई से 3 घंटे की बिजली कटौती की गई बिजली अधिकारियों से बात करने पर बताया जाता है कि इस केबिन में बांटा गया तो कहीं तार टूट गया है। घोड़ाडोंगरी जिले का सबसे बड़ा सब स्टेशन होने के बावजूद यहां पर मूलभूत की सुविधाओं की कमी है ।यहां पर एक मोबाइल, लैंडलाइन फोन भी नहीं है जिस पर फोन लगाकर या पता कर लिया जाए कि बिजली कहां से बन्द है। एक और तो प्रतिवर्ष विद्युत वितरण कंपनी मई माह में बिजली का मेंटेनेंस के नाम पर भीषण गर्मी के समय बिजली काटकर मेंटेनेंस का काम करती है,इसके बाद भी बरसात में हर कभी बिजली में फाल्ट आ जाता है यहां के विद्युत अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बिजली उपभोक्ताओं को मनमाना बिजली बिल देने के बाद भी बिजली के लिए तरसना पड़ता है। शुक्रवार भी बिजली का आंख मिचौली का खेल दिनभर चलता रहा गौरतलब है कि इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद रानीपुर में मुख्यालय पर एक भी कर्मचारी नहीं रहता है क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने एक स्थाई इलेक्ट्रिकल फिटर को मुख्यालय पर तैनात करने की मांग की है ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *