सारनी। कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर आमजन ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन काफी सख्ती बरत रहे हैं, जिसके लिए कई जागरूक लोगो के माध्यम से इस महामारी को रोकने के लिए आमजन को बचाव के तरीके बताये जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोलगांव में राशन दुकान में राशन लेने हेतु लोगो ने भीड़ में लाइन लगाई थीं। जिस पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं उप सरपंच मोहन मोरे द्वारा सभी को कोरोना से बचाव हेतु एक मीटर की दूरी के साथ पंक्तिबद्ध किया गया जो कि एक सराहनीय पहल है। उपसरपंच मोहन मोरे ने सभी को कोविड-19 के बारे में सभी ग्रामीणों को समझाइश की कोरोना वायरस एक महामारी जैसी भयंकर बीमारी है, जिसके लिए हमें 1 मीटर की दूरी बनाए रखना हैं। हमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 21 दिन के लॉक डाउन में सहयोग देना है और आगामी 14 अप्रैल तक घर के बाहर ना निकलकर एक महामारी जैसी संक्रमित बीमारी को हराना हैं।