सारनी। 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के अनुसार जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में आज भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस मनाया गया।जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह,मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, अनुसूचित जाति जिला प्रभारी जगन्नाथ डेहरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंजाब राव बारस्कर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, मंडल महामंत्री अनिल बत्रा, किशोर बर्दे, एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मार्गदर्शक जी पी सिंह के नेतृत्व में मोदी जी का जन्म दिवस सभी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के छाया चित्र पर तिलक लगाकर मनाया गया।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर एक संगोष्ठी कर कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के विषय में समझाया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि मोदी जी के जन्म सप्ताह पर 14 सितंबर से 20 सितंबर सेवा दिवस के संपूर्ण कार्य क्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। आगामी 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म सप्ताह पर होने वाले कार्यक्रम में बूथ स्तर पर बैठक कर कार्यक्रम के प्रभारी बैतूल जिले से विनय भावसार जीके मार्गदर्शन में वर्चुअल रैली के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने कहां की भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने जिले के द्वारा दिए हुए प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह के रूप में सारे कार्यक्रमों को बहुत सुंदर तरीके से साकार किया। हर गरीब तक संदेश को पहुंचाने का कार्य किया, हर जनता तक मास्क वितरण किया वृक्षारोपण का कार्य भी काफी सराहनीय रहा और आने वाले दो-तीन दिन के कार्यक्रमों की तैयारी को देखकर निश्चित ही मंडल सारणी जिले में अपनी अमिट छाप छोड़ेगा। इस अवसर पर जगन्नाथ डेहरिया जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। मंडल सारणी के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर वार्ड क्रमांक 4 और 5 की झुग्गी बस्तियों में आज के दिवस में फल वितरण का कार्य भी किया सभी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मोदी जी के जन्मदिवस पर मोदी जी के चिरायु होने की कामना कर घर के सदस्यों को फल वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नागेंद्र निगम,शिबू सिंह, रेवाशंकर मगर दे,राजू बत्रा,प्रकाश डेहरिया, विनय मदने, रामकिशोर बामने, मुकेश यादव, योगेश बर्डे, प्रकाश शिवहरे, निलेश, रमेश पवार, सुनील मोखड़े, मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार, मदन चौधरी,प्रवीण सोनी, नत्थू राम, मारुति पांसे, संजीत चौधरी, राहुल बर्डे, बाबू सिंह, रमेश पवार, आशा डेहरिया, सविता डेहरिया, राजकमल पवार, रमेश खवसे, मोहम्मद शकील, अजय ठाकरे, सुनील पाटिल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *