सारनी। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में बनाया जा रहा है सेवा सप्ताह के तीसरे दिन ग्राम पंचायत कोल गांव में आज ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे के नेतृत्व में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत पात्रता पर्ची वितरित की गई। मोहन मोरे ने बताया लंबे समय से ग्रामीण पात्रता पर्ची के लिए भटक रहे थे उनकी चिंता करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के पात्र ताऊ को पात्रता पर्ची उपलब्ध कराकर राशन वितरित करने के निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में सरपंच शिवदयाल उइके फूलचंद यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रह्लाद सराठे यशवंत शिवराज यादव आनंद उइके एव ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ अन्य ग्रामीण जन उपस्थित है  मोहन मोरे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  ने बताया कि ग्रामीण गरीब लंबे समय से पात्र पर्ची के लिए संघर्ष कर रहे थे। प्रदेश में जैसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीब के हित में सोचा हर गरीब की चिंता की। उन्हें पात्रता पर्ची वितरित की जिस मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष  मोहन मोरे सरपंच शिवदियाल उईके, फूलचंद यादव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रह्लाद सराठे,यशवंत, शिवराज यादव, आनंद उइके उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *