सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता  सेवाएं दो से 31जुलाई को सेवानिवृत्त हुए प्रदीप कुमार भार्गव  कार्यालय सहायक श्रेणी – 2 जो कि 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ  बजे पैदल भ्रमण करते शापिंग सेंटर की ओर जा रहे थे । दमुआ  की ओर से  तेज गति से आने वाली बोलेरो ने श्री भार्गव को पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर , घटना स्थल से वाहन चालक बोलेरो सहित अंधेरे का फायदा उठाते हुए   फरार हो गया।   स्थानीय दुकानदारो ने अन्य वाहन की मदद से श्री भार्गव को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर  अवस्था में  घायल कर्मचारी को पाढर  हास्पीटल रेफर किया ।  घायल  श्री भार्गव को  12 अगस्त की  देर रात नागपुर के एलेक्सी हास्पीटल में आ सी यू मे भर्ती कराया गया । जहां जीवन ओर मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं । घटना की एफ आई आर 15 अगस्त को  सारनी थाने में की गई है। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सरज चौहान से 2 सितम्बर को भेंट कर  कर इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की  थी ।  इस संबंध में आमला सारनी विधायक डाक्टर योगेश पंडागरे से भेंट कर कार्यवाही करने की अपेक्षा की है। डॉ पंडागरे ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से भी बात की ।  मौके पर विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन के अंबादास सूने  के साथ अन्य लोग भी  उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *