सारनी। आंगनवाड़ी केन्दों पर पोषण माह के अंतर्गत पुरे माह विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में परियोजना घोड़ाडोंगरी के सेक्टर डेहरी आमडाना के ग्राम पहाड़पुर  आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक एक में सही समय पर शिशु को ऊपरी आहार देने विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हिरमपरी के द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को कई प्रकार की जानकारियां दी गई जिसमें जन्म के तुरन्त बाद शिशु को केवल स्तनपान कराना ओर अगले छः माह तक केवल माँ का दूध ही बच्चे के लिये सम्पूर्ण आहार है छः  माह के बाद बच्चे को ऊपरी आहार के रूप में गाढ़ा दाल दलिया खिचड़ी मसली हुई सब्जी आदि देना चाहिये साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारीया भी दी गई। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी सहायिका एवं गर्भवती धात्री माताओ के साथ किशोरी बालिकाए भी उपस्थित थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *