सारनी। शनिवार को नगर पालिका परिषद सारणी में ठेकेदार संघ की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम, नपा के इंजीनियर रविंद्र मराठे, नितिन मीणा, मनोज अग्रवाल और नगर पालिका में कार्यरत समस्त समय पाल के साथ एक आवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में ठेकेदारो की समस्या को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान ठेकेदार संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने प्रस्तावना भूमिका रखते हुए ठेकेदारों के समस्या का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के द्वारा जब किसी कार्य का स्टीमेट तैयार किया जाता है तो उसके आधार पर ही ठेकेदारों से कार्य कराया जाए,कई बार देखने में आता की एस्टीमेट में ज्यादा और कार्यस्थल पर ज्यादा कार्यक्षेत्र पाया जाता है। इसलिए स्थल निरीक्षण कर ही कार्यों का एस्टीमेट तैयार किया जाए, ठेकेदार सुधांशु चंद्रा ने कहा की स्ट्रक्चर डिजाइन एस्टीमेट बनाने से पूर्व नगर पालिका द्वारा बनवाया जाए एवं उसके बाद ही एस्टीमेट तैयार कर निविदा आमंत्रित की जाए। फाइनल बिल हेतु मोहम्मद ताज ने शीघ्र अति शीघ्र बिल बना कर एमडी एवं प्रतिभूति राशि शीघ्र ठेकेदार को प्रदान करने की बात कही। इस अवसर पर ठेकेदार कमलेश सिह, संदीप पासवान, हेमंत रघुंवशी ने अपनी बाते रखी नगर पालिका मे एक कैटिंन खोलने की बात रखी।इन समस्त बातों को सुनते हुए नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी के मेश्राम ने सभी सुझाव पर अपने कर्मचारियों से बातचीत कर आवश्यक रूप से पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कहा कि नगर पालिका में ठेकेदार भी हमारा एक अंग है हम सब मिलकर क्षेत्र का विकास क्षेत्र को स्वच्छ कैसे रखें सभी नागरिकों को जागरूक करने का भी कार्य करें। इस अवसर पर ठेकेदार संघ स्वच्छता अभियान में पूरे प्रदेश में सारणी नगर पालिका का द्वितीय स्थान एवं नर्मदा पुरम संभाग में प्रथम स्थान पाने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों को बधाई प्रेषित किया एवं पिछले दिनों दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी और बैतूल से मंडीदीप में पदस्थ स्वास्थ्य अधिकारी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, मोहम्मद ताज,सुधा चन्द्रा,संदीप पाशवान, राजू बत्रा,विक्की सिह, शिबू सिंह, प्रकाश डेहरिया, भूषण कांति, दयानंद सिंह, श्याम धरमे,हेमंत रघुवंशी, इरफान सिद्धकी,दिलीप झोड़,राघवेन्द्र सिह,राजेश चौरे,सहित काफी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *