बैतूल। केन्द्रीय सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने कांग्रेस के स्थानीय विधायक पर किसानो के नाम पर घडियाली आॅसू बहाकर उन्हे गुमराह करने का आरोप लगाया है। जारी एक बयान में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने कहा कि इसी तरह कर्जमाफी का लालच देकर कांग्रेस ने प्रदेष में सरकार बनाई थी। लेकिन दस दिन में कर्ज माफी का वादा करने वाली कांग्रेस पंद्रह महिने में भी किसानो का कर्ज माफ नही कर पाई। किसानो को धोखा देकर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने तो फसल बीमा की प्रीमियम तक जमा नही की। जिसे प्रदेष मंे पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद कोरोना संकट के बावजुद प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ने जमा की। जिसकी राषी लगभग 22 सौ करोड रू. थी। गोवर्धन राने ने कहा कि कांग्रेस और उसके विधायक को किसानो की चिंता नही है। किसानो की अगर सच्ची हितैषी है तो भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार के मुखिया षिवराज सिंह चैहान ही है। भाजपा नेता गोवर्धन राने ने कहा कि मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के निर्देष पर अतिवर्षा से प्रभावित खराब फसलो का सर्वे कार्य चल रहा है जो अतिषीघ्र पूरा हो जाएगा। उन्होने किसानो से कहा कि वें चिंता नही करें पूरी भाजपा सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। श्री राने ने ये भी अपील की है कि किसान कांग्रेस के बहकावे न आए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *