• 20 आदिवासियों के और 15 बंगाली गांव के लोग करते हैं आवागमन

सारनी। ग्राम पंचायत शोभापुर के अंतर्गत आने वाले बिछुआ गांव से शोभापुर कालोनी बगडोना पहुंच मार्ग निर्माण किए जाने को लेकर शोभापुर गांव के लोगों के द्वारा घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के सीईओ को ज्ञापन सौंपकर मार्ग निर्माण करने की मांग की है शोभापुर गांव में निवास करने वाले समाजसेवी लक्ष्मण नरे ने बताया कि बिछुआ गांव से होते हुए शोभापुर से बगडोना तक ग्रेवल रोड बनाने की मांग की गई,अगर यह रास्ता बनता है तो सीधे चोपना होते हुए शाहपुर के लिए रास्ता निकलेगा ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के द्वारा ग्रेवल रोड निर्माण की मांग की है। समाजसेवी लक्ष्मण नरे,सरपंच गणेश उईके, भंवर सिंह कुमरे ने बताया कि लंबे समय से इस स्थान पर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही है।ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीधे तौर से शहरी क्षेत्र से जुड़ सकें लेकिन लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की इस मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।जिसे देखते हुए मंगलवार को समाजसेवी लक्ष्मण नरे के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी के सीईओ को ज्ञापन सौंपकर ग्रेवल मार्ग निर्माण की मांग की गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *