• फसल के बर्बाद होने और कर्ज की वजह से किसान कर सकते हैं आत्महत्या

सारनी। लगातार हुई बारिश की वजह से अतिवृष्टि और फसलों पर लगे कीड़ों से हुई खराब फसलों के सर्वे के लिए मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के द्वारा तहसीलदार से मुलाकात करके फसलों के सर्वे की मांग की गई है। भाजपा सारनी मंडल के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे किसान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तहसीलदार से मिले ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने बताया कि पिछले दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि और फसलों पर कीड़े लगने के कारण क्षेत्र के व्यापक कृषि रक्बे में फसले खराब हुई है जिसका शासन द्वारा शीघ्र सर्वे किए जाने के संदर्भ में तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में पहुंचकर तहसीलदार से सर्वे कराने की मांग की गई। ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे कोल गांव की फसल के खराब होने और किसानों के द्वारा कर्ज लेकर खेती किए जाने के कारण किसानों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है ऐसी स्थिति में कर्ज और फसलें खराब होने के तनाव में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो सकते हैं ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसे ध्यान में रखते हुए शासन के द्वारा तत्परता दिखाते हुए घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के 172 राजस्व गांव का सर्वे किया जाना चाहिए जिसमें जिस भी किसानों की फसलें बर्बाद हुई उसके बर्बाद हुए फसल के अनुरूप उनका सर्वे करके उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार से मुलाकात करने वालों में फूलचंद यादव,दीपक पटेल, राकेश वर्मा, शिवराज यादव एवं अन्य किसान, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *