• कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

शाहपुर। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने स्व. मनोहर चौरे पूर्व मंड़ल अध्यक्ष के निवास पहुचकर उनके निधन पर उनके परिवार से मीलकर शोक व्यक्त कीया वहीं भाजपा मंडल शाहपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शाहपुर मंडल की ओर से नगर परिषद बनने के बाद अभी तक प्रशासक की नियुक्ति नहीं होने पर जल्दी प्रशासक की नियुक्ति की मांग की। साथ ही शाहपुर में भाजपा कार्यालय की भी मांग की जिससे कि कार्यकर्ता एक स्थान पर बैठकर ग्राम जनों की समस्या के साथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर सके अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा आदि सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी। मुलाकात के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, अनिल जैन ओमप्रकाश गुप्ता ,अमित महतो ,कुलदीप चौधरी, शत्रुजीत शुक्ला दिलीप गुप्ता ,आशीष राठौर,संतोष सोनी झनक भोरसे, मनीष जैन ,सुमित गुप्ता,अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *