सारनी। कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति के नेतृत्व में सारनी एसडीओपी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप। भूषण कांति ने कहाँ की की देश व प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से त्रस्त हैं,पिछले छः माह से लाक डाउन के कारण जनता अपना रोजगार एवं व्यापार सब कुछ गंवा बैठी हैं,इन सबके बावजूद प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चों के अभिभावकों से फीस की मांग की जा रही हैं जो की अभिभावकों के साथ अन्याय हैं।भूषण कांति ने कहाँ कोरोना के कारण मजदूर वर्ग और आम जन भारी परेशानी का सामना कर रहा हैं, अतः जल्द से जल्द प्राईवेट स्कूल की फीस करें माफ करें अन्यथा कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल जिले स्तर पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन होगी।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला सचिव हेमंत घोटे,संदीप पंडोले,गौतम नागले,गौरव परसाई,बाबा खान,आनन्द मालवीय,राहुल सातनकर,आशीष आठनेरे,सुमित खातरकर,सुजल डेहेरिया,रोहन झडबडें,सोनू बर्डे,राजा,झडबडें,विक्की मुख्य रूप से उपस्थित थे।