सारनी। शहर के बगडोना क्षेत्र की बिजली व्यवस्था घोड़ाडोंगरी वितरण केंद्र की टीम देखती है। यहां की बिजली घोड़ाडोंगरी से ही जुड़ी भी है। मगर, बगडोना में छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरग्राउंड केबल जलने के कारण यहां की बिजली व्यवस्था सारनी से जोड़ी गई है। बगडोना में रहने वाले श्याम धर्म, रंजीत सिंह,महेन्द्र सिह ठाकूर, ने बताया दोपहर 3 बजे से बिजली गुल हुई थी, लेकिन रात 11 बजे तक कोई अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं था। इसके बाद 11 बजे फाल्ट मिला। यानी अधिकारी लगातार 8 घंटे सारनी और घोड़ाडोंगरी के अधिकारी एक दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ते नजर आए। इधर हवाई पट्टी के पास रहने वाले कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे ने बताया बिजली सप्लाई की इन्फरमेशन देने के लिए बनाए गए वाट्सएप ग्रुप में भी अधिकारियों द्वारा सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।इससे लाेग सारी रात परेशान रहे। लाक डाउन के कारण लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे थे। टीवी व अन्य मनोरंजन के उपकरण भी बंद थे, ऐसे में ज्यादा परेशानी हुई। बुधवार को तेज हवा-धुंध और बिजली की कड़क के साथ बारिश हुई। इससे गुणवंत बाबा मंदिर केपास के ट्रांसफार्मर में लगे लाइटिनिंग अरेक्टर्स फट गए। इससे बिजली गुल हुई थी। बगडोना की बिजली भी सारनी से जुड़ी होने के कारण सप्लाई ठप हो गई। बारिश के कारण फाल्ट नहीं मिल पाया और परेशानी खड़ी हो गई। जेई राहुल बोबड़े ने बताया गुणवंत बाबा मंदिर के पास लाइटिंग अरेक्टर्स खराब हो गए थे। पहले फाल्ट नहीं मिला फिर उपकरण मिलने में देरी हुई। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही। जल्द ही छतरपुर रेलवे क्रासिंग का अंडरग्राउंड केबल सुधारकर लाइन फिर से घोड़ाडोंगरी से जोड़ ली जाएगी।