सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता  सेवाएं दो से 31जुलाई को सेवानिवृत्त हुए प्रदीप कुमार भार्गव  कार्यालय सहायक श्रेणी – 2 जो कि 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ  बजे पैदल भ्रमण करते शापिंग सेंटर की ओर जा रहे थे । दमुआ रोड की ओर से आने वाली बोलेरो ने श्री भार्गव को पीछे से टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर घटना स्थल से वाहन चालक बोलेरो सहित  फरार हो गया। स्थानीय दुकानदारो ने अन्य वाहन की मदद से श्री भार्गव को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पाढर मिशन हास्पीटल रेफर किया गया , जहां से नागपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल  श्री भार्गव 12 अगस्त से आ सी यू मे भर्ती है। घटना की एफ आई आर 15 अगस्त को  सारनी थाने में की गई है। विधुत मंडल कर्मचारी यूनियन ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सरज चौहान से भेंट कर इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने की अपेक्षा की है । इस मौके पर विधुतमंडल कर्मचारी यूनियन के अंबादास सूने , महेन्द्र विश्वकर्मा , अमित सल्लाम ओर विवेक राजपूत उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *