सारनी। बुधवार को विहिप बजरंग दल द्वारा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत जीएम ऑफिस पाथाखेड़ा कार्यालय से की गई ।जीएम परिसर में बजरंग दल द्वारा छायादार पौधे लगाए गए पाथाखेड़ा नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं नगर उपाध्यक्ष मधु जगदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग दल द्वारा जगह-जगह वृक्षारोपण किया जाएगा। जीएम आफिस कार्यालय में वृक्षारोपण के पश्चात पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में भी वृक्षारोपण किया गया। विहिप जिला मंत्री सुनील भारद्वाज जी और प्रखंड अध्यक्ष विनोद गिरि ने सभी बजरंगीओ को संकल्प दिलाया कि वृक्षारोपण के पश्चात हम सभी इन पौधों और वृक्षों की देखरेख पूरी इमानदारी से करेंगे और यह अभियान चलता रहेगा। इसी कड़ी में बजरंगीओं द्वारा पाथाखेड़ा के मेन सब स्टेशन पहुंच कर सब स्टेशन परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया। जहां पर सब स्टेशन कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग किया वृक्षारोपण अभियान के इस कार्यक्रम में डब्ल्यूसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पीके चौधरी, चौकी प्रभारी नीरज खरे, आनंद नवंगे संदीप सूर्यवंशी कृष्णा झारबडे भानु राकेशया सुमित धुर्वे सोनु उज्जैनवार राकेश महाकाल सहित अन्य बजरंगी उपस्थित रहे ।