सारनी। 1 सितंबर से बैतूल-सारनी-परासिया टोल टैक्स पर वाहनों के टोल किराए में संसोधन होगा। बैतूल-सारनी-परासिया टोल टैक्स मैनेजर अनिल चौधरी ने बताया कि मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा वाहनों के टोल टैक्स में परिवर्तन किया गया हैं। जिसके तहत कार 35, लाइट कमर्शियल वाहन 90, बस 185, ट्रक 225, मल्टी एक्सल ट्रक 445 रुपये निर्धारित किया गया हैं, जबकि इस संसोधन में सिर्फ मल्टी और ट्रक पर 5 रुपये टोल टैक्स की बढ़ोतरी की गई हैं। मप्र रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टोल टैक्स में वाहनों के टोल टैक्स राशि के संसोधन कि वैधता 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक मान्य की गई हैं। इसके अलावा लोकल वाहन चालकों के लिए महीने के पास की राशि पूर्वरत 85 रुपये ही हैं। टोल मैनेजर अनिल चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 सितंबर से फास्टैग भी शुरू हो जायेगा।