घोड़ाडोंगरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल घोड़ाडोंगरी द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मन्शु ओझा की पुण्यतिथि मनाई इस अवसर पर भाजपाइयो ने शहीद स्मारक पहुँच कर सेनानियों को नमन किया साथ ही मन्शु ओझा को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर सेनानी परिवार के सदस्य रमेश पाखरे ने बताया कि शहीद मंशु ओझा को 21 अगस्त 1942 के दिन शासकीय लकड़ी डिपो जलाने, धाराखोह रेलवे की पटरी उखाड़ने व रानीपुर पुलिस थाना जलाने जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उन्हें 4 नवंबर 1942 से 20 जुलाई 1944 तक अंग्रेजों की नरसिंहपुर जेल में रखा गया, अनेकों यातनाएं दी गई इस प्रकार उनका योगदान इस क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है उनके इस साहसिक कार्य के लिए उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा 15 अगस्त 1972 को शहीद मंशु ओझा को ताम्रपत्र भेंट किया गया। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिनांक 19 नवंबर 1975 को जिला सैनिक सूची में शहीद मंशु ओझा को 2(अ)4/15 मैं नाम अंकित कर परिचय पत्र जारी किया गया उनका योगदान संपूर्ण क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, राजेन्द्र मालवीय,प्रशांत गावंडे,दीपक उइके द्वारा उनके पुत्र सिमरन पाखरे ,पोते प्रकाश पाखरे, मंगल सिंह पाखरे, मूलचंद पाखरे को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, प्रशांत गावंडे, प्रदेश मंत्री दीपक उईके, जिला मंत्री सिद्धार्थ बिहारे, राकेश अरोरा, देवीप्रसाद जायसवाल, मुकेश गायकवाड़, नीलेश ताराम, रोहित चौहान, नितेश युवने,राकेश अग्रवाल, प्रमोद साहू, काकू आहूजा, ग्राम पंचायत की तरफ से बलसिंग इवने सहित शहीद के परिवारजन एवम आधा सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *