सारनी। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को सौंपा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक योगेश पंडाग्रे को सौप कर विस्तृत चर्चा की गई। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर  संघ के जिला महामन्त्री हरिओम कुशवाहा ने बताया की 2007 के बाद विनियमितीकरण की प्रकिया से वंचित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज तक विनियमित नही किया गया, जबकि जिन निकायों का स्थापना व्यय कम है व शासन द्वारा विनियमितीकरण हेतु जारी किये गए आदेशों के अनुरूप है वो निकाय अपने कर्मचारियों को विनियमित कर सकती है। निकायों द्वारा इसके प्रस्ताव भी शासन को भेजे गए परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। जिस पर  विधायक डॉ. पंडाग्रे द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्चस्त किया गया शीघ्र ही मुख्यमंत्री को इस संबन्ध में पत्र भेजा जाएगा। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुदामा सिंह,  कार्यकारी जिला अध्यक्ष नथुराव चढ़ोकार सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *