• वार्ड 29 से की शुरुवात

सारणी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के तर्ज पर व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में समस्त जिलों भी ऑक्सीजन जांच अभियान चला रही हैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि AAP देश में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी और पूरे भारत देश में इसका अभियान चलाया जाएगा इस निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ऑक्सी मित्र अभियान चलाने को तैयार हो चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने मध्यप्रदेश में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक गाँव और शहर के प्रत्येक बूथ में AAP का एक प्रतिनिधि होगा जो उस गाँव/बूथ में ऑक्सीमीटर गतिविधि के लिए समग्र रूप से जिम्मेदार होगा,उसे ऑक्सि मित्र कहा जाएगा इसकी प्रथम शुरुवात सारणी के वार्ड 29 से शुरू की गई।
डोर टू डोर होगी ऑक्सिजन की जांच अभियान
आम आदमी पार्टी की टीम अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में ऑक्सीमीटर लेकर लगातार जनता के बीच सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए मास्क और सेनिटाइजर भी साथ में रखेंगी और लोगों के ऑक्सीजन की जांच करेगी,साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक भी कर रहीं हैं।
ज्ञात हो कि करोना होने पर इंसान का ऑक्सिजन लेवल कम हो जाता है जिसकी वजह से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है या कई मामलों में अचानक मौत हो जाती है।
परीक्षण करने से पहले और बाद में परीक्षण किए जा रहे हर व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज किए जा रहे हैं।
यदि किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन स्तर 95 से कम है,तो परिवार को ऑक्सी मित्र ये सलाह भी दे रहे हैं कि वो व्यक्ति तुरंत अस्पातल से संपर्क करें ।
डॉक्टर के निर्देशानुसार अपनी जांच कराएं इस पूरी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच मास्क पहनकर शनिवार को तकरीबन 80 लोगों के करीब ऑक्सीमीटर से जांच की गई जिसमें सभी लोगों को ऑक्सीजन लेवल सामान्य ही रहा इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजय सोनी,जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश भुमरकर,जिला अध्यक्ष श्रमिक विकास संगठन सुखदेव सिंह,जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलाउद्दीन अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक प्रजापति,आम आदमी पार्टी सारणी के साथी अरविंद मंडल, तपन मंडल, राजेश धोटे एवं अन्य साथी गण मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुवात पार्टी के मौजूद समस्त पदाधिकारियों की ऑक्सीजन की जांच से शुरू की गई थी जिसमें सभी साथी का ऑक्सीजन लेवल सामान्य ही रहा इस अभियान में लोगों में जागरूकता के साथ उत्सुकता भी नजर आईं अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों ने स्वयं आकर अपनी ऑक्सीज सेनेटाइजरन की जांच करवाई ऑक्सीमीटर के माध्यम से हाथों को सेनेटाइजर करके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *