बैतूल। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एमएल त्यागी ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में गरीब कल्याण रोजगार अभियान अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायत मुलताई, प्रभातपट्टन तथा आमला में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्रीगण तथा शाखाओं के प्रभारी गण उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों तथा सामुदायिक शौचालयों के निर्माण कार्य को भी समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।