सारनी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के तर्ज पर व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में समस्त जिलों भी चलाएगी ऑक्सीजन जांच अभियान। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था कि AAP देश में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी और पूरे भारत देश में इसका अभियान चलाया जाएगा इस निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ऑक्सिजन जांच केंद्र खोलने को तैयार हो चुकी है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी ने मध्यप्रदेश में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रत्येक गाँव और शहर के प्रत्येक बूथ में AAP का एक प्रतिनिधि होगा जो उस गाँव/बूथ में ऑक्सीमीटर गतिविधि के लिए समग्र रूप से जिम्मेदार होगा,उसे ऑक्सि मित्र कहा जाएगा।
वह ऑक्सि मित्र अपने घर पर एक बोर्ड लगाएगा जिसे “आम आदमी पार्टी ऑक्सिजन जाँच केंद्र” कहा जायेगा। वह ऑक्सि मित्र अपने गांव में कुछ और लोगों को प्रोत्साहित करके एक टीम बनायेगा। उम्मीद है कि इस सामाजिक कार्य में उनके साथ कई लोग शामिल होंगे। इस टीम को “कोरोना वॉरियर टीम” कहा जायेगा और उस टीम का हर सदस्य ऑक्सि मित्र कहलायेगा।
डोर टू डोर होगी ऑक्सिजन की जांच अभियान : आम आदमी पार्टी की टीम अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर में ऑक्सीमीटर लेकर जाएगी। मास्क और सेनिटाइजर भी साथ में रखेंगी और लोगों के ऑक्सीजन की जांच करेगी,साथ ही लोगों को बताएगी और जागरूक करेगी। ज्ञात हो कि करोना होने पर इंसान का ऑक्सिजन लेवल कम हो जाता है जिसकी वजह से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है या कई मामलों में अचानक मौत हो जाती है। परीक्षण करने से पहले और बाद में परीक्षण किए जा रहे व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज ज़रूर करेंगे। यदि किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन स्तर 95 से कम है,तो परिवार को आक्सिमत्र सलाह देंगे की वो व्यक्ति तुरंत अस्पातल से संपर्क करें और डॉक्टर के निर्देशानुसार अपनी जांच कराएं इस पूरी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मदद करेंगे साथ ही एम्बुलेंस और अस्पताल में प्रवेश की व्यवस्था में उनकी मदद करेंगे। आज इस विषय में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की सारणी कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें इन सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिसमें सभी साथियों ने अपनी सहमति दर्ज कराई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजय सोनी,जिला संगठन मंत्री एडवोकेट अभिषेक राजूरकर,जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश भूमरकर,जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सिराज खान,जिला अल्पसंख्यक सचिव सलाउद्दीन अंसारी,जिला अध्यक्ष श्रमिक विकास संगठन सुखदेव सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य शहनवाज अली,राजेशधोटे,मुकेश झरबडे,इस बैठक में उपस्थित रहें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *