सारनी। आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने जिला बैतूल के सभी रहवासियों से अपील करी करी कि वे सभी कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा लॉक डाउन के निर्देशों का कठोरता से पालन करें। विधायक पंडाग्रे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण एक वायरस जनित बीमारी है जिसका बचाव उपचार से ज्यादा आसान और सुलभ है। इस बीमारी से चीन इटली, स्पेन, ईरान, अमेरिका और तमाम अन्य देशों में विभित्सा स्थिति खड़ी हो गई है, जिस स्थिति के दृष्टिगत हमें सजग रहना है। हमें सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से एक दूसरे से उचित दूरी बना कर रखना है। अनावश्यक रूप से बुजुगों और बच्चों को घर के बाहर नहीं निकालना है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना है और जहां तक संभव हो सके कंप्लीट लॉक डाउन अर्थात पूरी तरह घर में बंद होकर जिसका अर्थ है आइसोलेशन में रहकर इस बीमारी को हराना है। जिसके लिए विधायक पंडाग्रे ने सार्वजनिक अपील जारी करते हुए जिले के निवासियों से विनम्र अपील करी कि सभी जिलेवासी इस लॉक डाउन में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले बुजुर्गों और बच्चों पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य सुविधाओं का उपयोग करें और कोरोना वायरस के विरुद्ध इस लड़ाई में शासन-प्रशासन का सहयोग करें।