सारनी। 50 हजार से 01 लाख आबादी वाली 28 नगर पालिकाओं को पछाड़ कर सारनी नपा सिरमौर बनी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत सारनी नगर पालिका ने मप्र की 28 नगर पालिकाओं को पछाड़कर प्रदेश में द्वितीय और नर्मदापुरम संभाग में प्रथम में स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब रहे कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर इंडिया को चार जोन में बाँटा गया था। जिसमें पश्चिम जोन में 50 हजार से 01 लाख की आबादी वाली 139 नगर पालिकाओं ने भाग लिया जिसमें सारनी नपा को 23वी रैंक हासिल हुई है। नपा सारनी सीएमओ सीके मेश्राम एवं नपाध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, स्वच्छता के नोडल अधिकारी केके भावसार के मार्गदर्शन में 36 वार्डो में गठित टीम उपयंत्री रविन्द वराठे, नितिण मीणा दिलीप भालेराव, राजेश वागद्रे, राजेश बगाहे एवं समस्त सुपरवाईजर को लेकर मेहनत लगन से कार्य किया जिसका परिणाम आज सबके सामने है। 86141 आबादी वाली नगर पालिका सारनी ओडीएफ प्लस प्लस के साथ और 27 पालिकाओं को मात देकर द्वितीय स्थान पाने में सफल रही है। नपा सीएमओ सीके मेश्राम एवं अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि क्षेत्र के 36 पार्षद नपा के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र की आम जनता के सहयोग से सारनी नगर पालिका ने मप्र द्वितीय स्थान पाने में सफल रही है। नगर को इस मुकाम पर पंहुचाने में नगर की आम जनता का विशेष एवं निकाय के सभी मैदानी कमचारी जनसेवकों एवं अन्य सफाई सुपरवाईजर संदीप, ललित रामकरण सतपाल आदि सभी कमचारी एवं आम जनता का अभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *