आमला। एकता मंगल भवन बोडखी में आज भाजपा नगर मंडल आमला की कार्यकारिणी विस्तार के लिए बैठक आहूत की गई जिसमें पीयूष शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए उनके साथ राजकुमार चौकसे पूर्व मंडल अध्यक्ष होशंगाबाद, वसंत बाबा मकोड़े पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय जी, मंडल निर्वाचन अधिकारी भी पहुंचे। पीयूष शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आमला मंडल के कार्यकर्ता बहुत अनुशासित है और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। आप सभी की राय को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भी संवाद किया और सबकी राय जानी ।
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश मालवीय, भरत यादव, बबलू चड्ढा, गणेश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाजवंती अशोक नागले,हरी यादव,दिनेश राठौर,संजय राठौर, हेमंत गुगनानी, संजय जैन, प्रदीप ठाकुर,भोला वर्मा, जितेंद्र बेले अमूना यादव, राजेश चौकीकर, शिवपाल उबनारे, राजेश अमरोही, गोपाल खतारे, बसंत ओडुक्ले, राजेश पडोले, शोभा देशमुख, गीता वर्मा, राकेश धमोडे, लक्ष्मण चौकीकर, नीलेश राठौर, नितिन खातरकर, भानु चंदेलकर, सहित समस्त भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *