बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैतूल ब्लाक अंतर्गत करजगांव (रोंढा) स्थित जयनारायण दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र घरौंदा में दिव्यांग बालिकाओ से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन। गौरतलब है कि श्री शुक्ला पिछले दस वर्षो से घरौंदा में दिव्यांग बालिकाओ से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन मना रहे है। इस वर्ष कोरोना के कारण जन्माष्टमी पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। श्री शुक्ला ने कहा कि दिव्यांग बालिकाओ के बीच आकर उन्हे प्रसन्नता होती है। इसीलिए पिछले दस वर्षो से वे रक्षाबंधन का त्यौहार घरौंदा में ही मनाते है एवं दिव्यांग बालिकाओ से राखी बंधवाते है। इस अवसर पर गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैघ, बडोरा मंडल अध्यक्ष नीतू पटेल, भोला खंडेलवाल, महेष्वरसिंह चंदेल, कैलाष धोटे, गीतेष बारस्कर, सावन्या शेषकर, पवन यादव, विक्रम शर्मा, अनिल मंडलकर, लाला साहू, सन्नी राठौर, राधेष्याम पटेल, गोलू राठौर, सुमित सोनी, रितेष बर्थे, देवेन्द्र बर्थे, सौरभ गौर, राजेष पाठा, देवेन्द्र पाठा, श्याम सिंह , सुरेष साहू, माखन पाल, अंकुष धोटे, भोजू साबले इत्यादि सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *