सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता  सेवाये दो में कार्यरत वामनराव मगरदे वरिष्ठ संयंत्र सहायक का   आकास्मिक निधन हो गया। जिसके बाद स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा सयाबाई मगरदे को आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का  भुगतान का पत्र 10 अगस्त को उनके निवास ओल्ड ई 22 पर जाकर दिया। स्व- सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया समिति का उददेश्य  नियमित सदस्यों के उद्देश्य को आर्थिक सहायता देना है। मंडल अथवा कंपनी के नियमित कर्मचारी अधिकारी स्व-सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते है। समिति द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारीयो को भी सहयोग राशि प्रदान की जाती है।   सचिव स्व – सुरक्षा निधी समिति सारनी ने बताया कि एक मई  2020 के बाद आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आर्थिक सहयोग साठ हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। श्रीमती सयाबाई मगरदे को चेक प्रदान करते हुए समिति के सचिव अम्बादास सूने, वीडी त्रिपाठी, अन्ना राऊत, पंकज मगरदे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *