सारनी। कालीमाई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोडे, देवेंद्र सोनी और प्रकाश शिवहरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर के सभी व्यापारी बंधुओं को सूचनार्थ अपील प्रेषित है कि सभी व्यापारी बंधु लाँकडाउन को लेकर गंभीरता बरतें और सभी व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखें। जिला कलेक्टर के निर्देश पर आज दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक किराना, सब्जी, फल, गैस, पानी कैन, पेट्रोल पंम्प, व्यवसायियों को लॉकडाउन से राहत दी गई थी। किंतु इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की खुला उल्लंघन हुआ| व्यापारी बंधु कोरोना एक वैश्विक बीमारी है जिसका उपचार अभी तक नहीं निकल पाया है कोरोना से सावधानी ही कोरोना से बचाव का मूल मंत्र है। हम सभी व्यापारियों को इसका पालन करना चाहिए साथ ही इसके लिए आम जनों को प्रेरित भी करना चाहिए, इसी संदर्भ में बैतूल कलेक्टर महोदय ने आज पुन: उपरोक्त लिखीत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश पारित किया जा चुका है। आगामी दिनों में उपरोक्त लिखित सुविधाओं को व्यपारी होम डिलीवरी के माध्यम से ही संपादित करना चाहती । अर्थात होम डिलीवरी की सुविधा देना चाहते हैं तो वह पुलिस अनुविभागीय कार्यालय सारनी में पहुंचकर होम डिलीवरी के वाहन , वाहन चालक की सूची उपलब्ध जमा कराए।
साथ ही अभी अभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में आज रात 12:00 बजे से 21 दिन का लाँकडाउन लगाया है हमे उसका पालन करना है और अपने साथ अपने परिवार की भी रक्षा हमें ही करना है इसीलिए सूचनार्थ एवं अपील व्यापारी बंधुओं से की जाती है ।
व्यापारी बंधु अगर किसी भी तरह की किसी व्यापारी बंधु को इस वैश्विक आपदा के दौर में कोई परेशानी या आपदा आती है तो व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर हमें सेवा का अवसर दें साथ ही अगर आपका कोई परिजन या कोई परिवार जन अपने निवास नहीं पहुंच पाया या कही फसा हूआ है और कहीं परेशान हैं उसकी भी जानकारी देकर उनकी समस्या के निवारण में सहयोग का अवसर दें।
साथी पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य कर्मी एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा देश की जनता के लिए जो कर्म योग किया जा रहा है इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं और कालीमाई व्यपारी संघ जो परिषद उनके प्रति अपनी कृतज्ञता है और नगर पालिका प्रशासन से मांग करते हैं कि वे नगर को सैनिटाइज करे| और नगर के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पानी की समस्या सदैव बनी रहती है। नगरपालिका डब्ल्यूसीएल से मांग की जाती है कि ऐसे क्षेत्र में सतत पानी की सप्लाई चालू रखें एवं पुलिस प्रशासन नगर में अनावश्यक घूमने वाले वालो पर उचित कार्रवाई करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *