सारनी। 5 अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में निर्माण कार्य की भूमिपूजन पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम जाजबोड़ी में सुंदरकांड का आयोजन किया जायेगा। जानकारी देते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने बताया कि अयोध्या नगरी में 5 अगस्त को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी, जिसके लिए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व में सभी बूथ पर दीप प्रज्वलित किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों पर सारणी ग्रामीण मंडलों में भी प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घर में दीप प्रज्वलित किया जाएगा इसके अलावा ग्राम जाजबोड़ी में स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का भी आयोजन किया जाएगा जो कि प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *