• एडीजे एवं उनके बेटे की जहर देकर की गई थी हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
  • 20 जुलाई को खाई थी एडीजे और उनके बेटों ने रोटियां, एक बेटे की उल्टी होने से बची जान

बैतूल के एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बेटे अभियान राज त्रिपाठी की रहस्यमय मौत का आखिरकार खुलासा हो गया है। इनकी मौत के पीछे हत्या का एक सुनियोजित प्लान सामने आया है, जिसकी मास्टरमाइंड महिला निकली है। एडीजे की एक महिला मित्र संध्या सिंह, जिसे पुलिस ने रीवा अरेस्ट किया था। इसी ने दो दिन में पुलिस को केस से जुड़े कई राज बताए हैं। मुख्य आरोपी महिला संध्या सिंह ने एक तांत्रिक के ज़रिए आटे में ज़हर मिलाकर एडीजे के पूरे परिवार का सफाया करने का खौफनाक षडयंत्र रचा था। भास्कर ने एक दिन पहले ही एडीजे की मौत को लेकर बता दिया था कि फूड प्वाइजनिंग से नहीं, बल्कि जहर देकर मारा गया था।

बैतूल। बैतूल के एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बेटे अभियान राज त्रिपाठी की 25 और 26 जुलाई के दरमियां रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई थी। पहले इसे फूड प्वाॅइजिनिंग बताया गया, लेकिन एडीजे त्रिपाठी के एक बयान ने पूरी घटना का रुख पलट दिया और इसे एक सुनियोजित हत्या की तरफ मोड़ दिया। एडीजे त्रिपाठी और उनके दो बेटों ने 20 जुलाई की शाम जिस आटे से बनी रोटियां खाई थीं, जहर मिला था। आटा एडीजे की एक महिला मित्र संध्या सिंह ने उन्हें ये कहकर दिया था कि इस आटे से बनी रोटियां खाने के बाद उनकी सारी दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी।

मर्डर मिस्ट्री की मास्टर माइंड संध्या सिंह एडीजे की मित्र थी

एडीजे पिता और पुत्र की मौत की इस मिस्ट्री की मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड निकली है एडीजे साहब की ही एक महिला मित्र संध्या सिंह जो रीवा की रहने वाली है। कई साल से छिंदवाड़ा जिले में अपना एनजीओ संचालित कर रही है और वो एडीजे त्रिपाठी के साथ मिलकर एक एनजीओ चला रही थी। जब महेंद्र कुमार त्रिपाठी छिंदवाड़ा में पदस्थ थे तब संध्या सिंह के एनजीओ की उन्होंने काफी मदद की थी। उन दोनों के बीच कई बार रुपयों का लेनदेन भी हुआ था। लेकिन उनके बैतूल तबादले के बाद से दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था और दोनों के बीच तनाव हो गया था। यही वजह थी जिसके चलते संध्या सिंह ने एडीजे के पूरे परिवार का सफाया करने का षडयंत्र रचा था।

संध्या सिंह समेत 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया

इस हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में पुलिस ने मुख्य आरोपी संध्या सिंह सहित पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या, हत्या का षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया ह। पुलिस का कहना है कि इसमें अभी कई पहलुओं पर जांच बाकी है, जिसके बाद कुछ और आरोपी भी बनाए जा सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *