प्रदेश और जिले के विकास के लिए प्रदीबद्ध है भाजपा नेता

सारनी। भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे ने काग्रेसं के आई टी व सोशल मिडिया के जिला अध्यक्ष भूषण कांन्ती के आरोपो का जवाब देते हुए बताया कि काग्रेस के नेता 14 महीने की सरकार में मदमस्त हो गए थे।
प्रदेश की जनता को दिये गये अपने वचन तक भुल गए एक सुत्रीय कार्यक्रम ट्रासफर उद्धोग का संचाल कर रहे थे। इतना ही नही पूर्व की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जा रही जंन हितेशी योजनाओ को बंद करने का काम कमलनाथ सरकार द्वारा किया गया। किसानो, युवाओं, महिलाओ को चुनाव प्रचार मे सुनहरे सपने दिखा कर उनके साथ छ्ल करने का काम काग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किया था।
अपने जन हितैषी निर्णयो के कारण प्रदेश की सरकार गिरी। ज्योतिराज सिधिंया जी ने जनता से किए वादों को पूरा न करने पर अपने सर्मथको के साथ  शिवराज जी के नेतृव मे सरकार बनाई।
शिवराज सिंह चौहान कि सरकार पूर्व में भी जन हितेषी कार्यों के लिए जानी जाती थी, शिवराज सिंह चौहान की सरकार किसानों के उत्थान,युवाओं के सम्मान और महिलाओं के स्वाभिमान के लिए काम कर रही है पूरे प्रदेश का समग्र विकास और प्रदेश को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम शिवराज जी द्वारा कोरोना वायरस परिस्थितियों में भी किया जा रहा है। पूर्व के शिवराज सरकार द्वारा जिले में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए थे जिससे कि जिले में खेती का रकबा बढ़ने के साथ-साथ गेहूं और धान की बंपर पैदावार हो रही है। शिवराज सरकार द्वारा कोरोनावायरस विपरीत परिस्थिति में भी ऐतिहासिक स्तर पर गेहूं की खरीदी कर प्रदेश को गेहूं की खरीदी में नंबर वन राज्य बना दिया है। खजाना खाली होने का रोना रोने वाले कमलनाथ सरकार के लिए शिवराज सरकार अल्पावधि के कार्य ही दर्पण का प्रतिरूप है, वास्तव में किस तरह सरकार और नेता काम करते हैं वह शिवराज जी की सरकार ने अल्प समय में करके दिखाया है। जिले अभी समग्र विकास किया जाएगा इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता और प्रदेश की शिवराज सरकार प्रतिबद्ध है 660 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल यूनिट,तवा-3 और गांधीग्राम कोल परियोजना एवं सूखा ढाना को औद्योगिक केंद्र के साथ बाबा मठारदेव की पहाड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित करना भारतीय जनता पार्टी का मुख्य कार्य है। पूर्व में भी तवा टू कोयला खदान 250 -250 मेगावाट की विद्युत इकाई एवं 100 करोड़ से अधिक की जल आवर्धन योजना,के साथ साथ टट्टा कालोनी की बिजली फेस वन व फेस टू  की सौगात भी शिवराज सरकार द्वारा सारणी क्षेत्र को दी गई थी ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *