सारनी। भारतीय मजदूर संघ के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर सारनी के सरस्वती शिशु मंदिर में ठेका श्रमिको की बैठक संपन्न हुई। जहां सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र का स्मरण कर बैठक आरंभ के हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता सुनील भारद्वाज ने कहा कि हम मजदूरों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेगे। श्रम से जुड़े उनके सभी अधिकारो के लिए लड़ाई लड़ेंगे और सुख-दुख में साथ रहेंगे। बैठक में स्थापना दिवस को साक्षी मानकर यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध भारतीय ठेका श्रमिक संघ का विशाल सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर म. प्र. अनुकंपा नियुक्ति संघर्ष संगठन के सचिव निलेश त्रिपाठी, विष्णुदत्त मिश्रा, जमील खान, संजय वानखेड़े, अजय बरपेटे पप्पू गिरी, विनोद श्रीवास, दिलीप पटेल सहित ईएसपीओ एवं सीएचपी के श्रमिक शामिल हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *