बैतूल। कलेक्टर राकेश सिंह ने कहा है कि कोविड संक्रमण के दृष्टिगत जिले से अन्य राज्यों में आने-जाने वाले टैक्सी वाहनों के चालकों का 14 दिन क्वारेंटाइन होना आवश्यक है। उन्होंने जिले की समस्त सीमावर्ती चेक पोस्ट को ऐसे टैक्सी वाहनों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सभी आरटीओ बैरियर पर कर्मचारियों के दल तैनात कर ऐसे टैक्सी वाहन चालकों की जानकारी तैयार करें।
कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक चेकपोस्ट/बैरियर से हर 6 घंटे में अर्थात् 24 घंटों में चार बार ऐसे टैक्सी वाहन चालकों की जानकारी संग्रहित की जाए एवं उन्हें होम क्वारेंटाइन करने के लिए संबंधित एसडीएम/तहसीलदार को सूचित किया जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *