सारनी। यादव समाज संगठन ब्लॉक घोड़ाडोंगरी द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर श्रीकृष्ण गीता मंदिर प्रागण सलैया में वृक्षारोपण किया गया। संगठन के पदाधिकारी तथा आस-पास के ग्राम के सामाजिक लोगो द्वारा मंदिर के मैदान में पेड़ लागए तथा पेड़ो को पानी उनकी सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी भी ली गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुनहरी यादव, सचिव पुरन यादव ने बताया कि वृक्षारोपण के बाद समाजिक लोगो की बैठक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को लेकर रखी गई जिसमें आयोजन के सभी विषय पर चर्चा की गई। कोरोना संक्रमण के कारण देश मे सभी आयोजन प्रतिबंधित है यादव समाज संगठन ने भी बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्मष्टिमी का पर्व प्रशासन के निर्देशानुसार और गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। समिति द्वारा निर्णय लिया गया है इस वर्ष आस पास के ग्रामो से आने वाली झांकियों, चल समारोह कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण नहीं आयोजित किये जायेंगे। शाशन के आदेश अनुसार ही कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक में प्रमुख रूप से समाज के वरिष्ठ, सियाराम यादव, कैलाश यादव, मुंशीलाल यादव, रूपचंद यादव एवं सभी ग्राम अध्यक्ष और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *