सारनी। नगर पालिका क्षेत्र बगडोना में मे 3 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है मिली जानकारी के अनुसार बगडोना वार्ड नंबर 36 के एमजीएम कॉलोनी के पास निवास करने वाले एक परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में कोरोनावायरस का भय बढ़ रहा है स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में  एमजीएम कॉलोनी निवासी दो बालिका 17 वर्ष एवं 18 वर्ष और एक बालक 11वर्षीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई यह तीनों उस परिवार के हैं जिसमें 4 दिन पूर्व झारखंड से आया रिश्तेदार पॉजिटिव पाया गया था ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों बच्चे इनके यहां आएं रिश्तेदार के कोराना पॉजिटिव पाए जाने के कारण उसी दिन से इन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था उसके बाद इन तीनों की रिपोर्ट शुक्रवार पॉजिटिव प्राप्त हुई है नगर पालिका क्षेत्र में लगातार मरीजों का इजाफा हो रहा है जिसको लेकर आम जनता ने भी सक्रियता दिखाना चाहिए बाहर से आए व्यक्ति को पहले क्वॉरेंटाइन करना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में इसके भयंकर परिणाम भुगतना होगा ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *