सारनी। पावर इंजीनियर एंड एंप्लाइज एसोसिएशन के पदधारियों द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सतपुडा ताप विधुत गृह सारनी मे कार्य कर रहे ठेका मजदूर, सुरक्षा गार्ड एवं 7 नंबर गेट के बाहर चाय की दुकान पर मास्क का वितरण किया गया प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम ने सभी मजदूर भाइयों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग मास्क का उपयोग करें और कार्य के दौरान दूरी भी रखें और समय मिलने पर अपने हाथों को भी धोते रहें जिससे हम अपने आप को और दूसरों को बचा सके क्योंकि शहर में कोरोना वायरस की दस्तक हो गई है और क्षेत्रीय सचिव जगदीश कुमार साहू ने भी सभी मजदूर भाइयों से कहा कि सब लोग मास्क लगाकर ही कार्य पर आए जिससे आप अपने आपको बचा सके और दूसरों को भी बचाने का कार्य करें इस अवसर पर प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम क्षेत्रीय सचिव जगदीश कुमार साहू, क्षेत्रीय सदस्य राजेश कुमार ठाकुर ,रोहित विश्वकर्मा ,राकेश नामदेव ,दिनेश यादव उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *