सारनी। व्यापारी संघ बागडोना की होंडा शोरूम में मीटिंग हुई जिसमें सर्वसम्मति से राजू बत्रा जी को व्यापारी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दशरथ सिंह जाट, प्रमोद दरवई, गुड्डू धोटे, मनीष साहू, बसंत सूर्यवंशी, विजय यादव, सजल मालवीय, अभिषेक, मुकेश सोनारे, राजू साहू ,सुनील ठाकुर, लक्ष्मण मालवीय, सलमान, संतोष गुप्ता, दीपक वर्मा, राजेंद्र चौरे, राघवेंद्र रघुवंशी, सलीम, देशमुख, अनिल सराठे, सुनील बंग, जगदीश बंग, एवं समस्त व्यापारी उपस्थित रहे । व्यापारियों ने सर्वसम्मति से राजू बत्रा को व्यापारी संघ का अध्यक्ष चुना अध्यक्ष बनने पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजू बत्रा ने कहा कि बगडोना के व्यापारियों की समस्या को लेकर उनके आने वाली परेशानी को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी ।