• प्रदीप जायसवाल ने कमलनाथ सरकार के पतन के बाद सबसे पहले भाजपा सरकार का समर्थन करने की बात कही थी

भोपाल. कमलनाथ सरकार में खनिज मंत्री रहे वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को खनिज निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जायसवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदीप जायसवाल ने कमलनाथ सरकार के पतन के बाद सबसे पहले भाजपा सरकार का समर्थन करने की बात कही थी। राज्यसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। तभी से उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *