
बैतूल। भाजपा नेताओ ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले को गौरवान्वित करने एवं प्रदेश की टाॅपटेन सूची में सांतवा स्थान प्राप्त करने वाले यश इंगले, शीतल मानकर का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सांसद दुर्गादास उइके ,प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने शीतल मानकर, यश इंगले का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया और भविष्य में सहयोग देने का वादा किया। इस अवसर पर गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैघ , दीपू सलूजा, संजू सोलंकी, विक्रम शर्मा, राहूल मिश्रा, श्याम एनिया, रवि सोनी, प्रवीण वराठे, श्रीकांत साहू, दीपक घोरमाडे, नितिन खराबे, संदीप गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।