बैतूल। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) को पब्लिक हेल्थ इमरजेन्सी ऑफ इंटरनेशनल कॉन्सर्न होने से महामारी घोषित किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण प्रभाव देश/प्रदेश में व्यापक रूप से पाए जाने से जिला बैतूल में कोरोना वायरस के रोकथाम, बचाव संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान किए जाने हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना संयुक्त नवीन जिला कार्यालय बैतूल के भू-तल के कक्ष क्रमांक जी-15 में की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07141-230371 है। यह नियंत्रण कक्ष 21 मार्च 2020 से 30 अप्रैल 2020 तक प्रभावशील रहेगा, जिसमें जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी एसडीईआरएफ बैतूल के प्लाटून कमांडर महेन्द्र वर्मा रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड बैतूल एसआर आजमी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में पंजी संधारित की जाएगी, जिसमें जिले में कोरोना वायरस से संबंधित प्राप्त होने वाली सूचनाओं की प्रविष्टि कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल अवगत कराया जाएगा। जिला नियंत्रण कक्ष में राउण्ड-द-क्लॉक अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बैतूल रहेंगे। नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर इस प्रकार है- जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी- महेन्द्र वर्मा, प्लाटून कमांडर एसडीईआरएफ बैतूल- 7049105635 जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी- एसआर आजमी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड बैतूल- 8319890655 इसके अलावा नियंत्रण कक्ष में प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (कार्यालय दूरभाष नंबर- 07141-234351, मो.- 9425818495, 9399847599) एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रदीप धाकड़ (कार्यालय दूरभाष नंबर-07141-233141, मो.-7000829800)।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *