सारनी। कक्षा दसवीं के रिजल्ट में इस साल लड़को सहित लड़कियों ने परिणाम को लेकर बाजी मारी हैं, जिसमें शासकीय बालक हाई स्कूल में इस वर्ष तीरन पिता अजयसिंग ने 400 में से 375 अंक प्राप्त किये, वही राजेश पिता सुखलाल ने 400 मे से 372 अंक प्राप्त किये। शासकीय कन्या शाला मे सुधा पिता हेमराज बारस्कर ने 400 मे से 367 अंक और वीनू पिता कमलेश ने 367 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया, साथ ही निधि पिता राजेंद्र ने 366 ओर कोमल पिता मनोज ने 362 अंक प्राप्त किये। शासकीय हाईस्कूल राजेगांव खापा मे मुकेश पिता किशनलाल, भुकेश, ज्योति ने प्रथम व दितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी, वही पालको ने भी अनेकों शुभकामनाएं दी। वही छात्रा सुधा बारस्कर ने बताया कि वह बचपन से ही अपने नानी सया बाई खंडाग्रे ओर मामा मनोहर राव खंडाग्रे, अनिल खंडाग्रे के पास रही। वही दसवी में स्कूल मे प्रथम स्थान आने पर स्कूल के कमलेश शर्मा, श्री चौधरी, पिता हेमराज बारस्कर, माता शशिकला बारस्कर, चाचा संतोष सराटकर, चाची इंदिरा सराटकर, तितिक्षा, पायल, नंदनी, दक्षेश खंडाग्रे धनश्री खंडाग्रे, गीतिका, विवेक सराटकर ने शुभकामनाएं ओर बधाई दी।