सारनी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सरस्वती विद्या मंदिर में सर्वोच्च अंक अर्जित कर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अंबादास सूने, सचिव योगेन्द्र ठाकुर, प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने कक्षाचार्य एवं विषयाचार्यों सहित घर जाकर उन्हें परिजनों की उपस्थिति में मिठाई खिलायी और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र प्रथम पाल ने 92.25 प्रतिशत, अनुशा मौर्य एवं राज सोनारे ने 91.75 प्रतिशत और सुखनंदन कुमरे ने 87.25 प्रतिशत प्राप्तांकों के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के समस्त स्टाॅफ ने सभी छात्र – छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनीता कोसे, सरिता तिवारी, सुनील नागले, धर्मेन्द्र वर्मा, सुभाष देशमुख, लता हारोड़े, भारती तिवारी, शालिनी जैन आदि उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *