सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लाक अंतर्गत बुधवार को दो नए कोरोना वायरस संक्रमित होने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़ ने बताया कि मुम्बई की कंपनी में कार्यरत इंजीनियर व्यक्ति की 38 वर्षीय पत्नी, 13 वर्षीय एवं 7 वर्षीय पुत्री मुम्बई से फ्लाइट से नागपुर दिनांक 28 जून 2020 को पहुँचे थे। ग्राम झोली-1 निवासी वाहन चालक वाहन द्वारा इन्हें लेने नागपुर पहुॅचा। नागपुर से दोपहर 3 बजे ये घोड़ाडोंगरी कॉल सेंटर पहुँचे। अंग्रेजी छात्रावास घोड़ाडोंगरी में इन्हें क्वारेंटाईन किया गया एवं सायं 7 बजे सेम्पलिंग की गई। दुर्गापुर स्थित निजी रिक्त मकान में इन्हें होम क्वारेंटाईन किया गया। 1 जुलाई को जीएमसी भोपाल से 38 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय पुत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। इन्हें कोविड केयर सेंटर घोड़ाडोंगरी में रखा जा रहा है। इन दो संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के पश्चात घोड़ाडोंगरी तहसीलदार, एसडीएम सहित प्रशासन ने ग्राम दुर्गापुर पहुंचकर संक्रमित के घर के आसपास एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाने हेतु पहुंचा, खबर लिखे जाने तक प्रशासन की कार्यवाही चलती रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *