सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सलैया गाँव मे दिल्ली से आये युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे घोड़ाडोंगरी के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जिसकी गुरुवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत स्वास्थ विभाग द्वारा पुष्प वर्षा कर युवक को विदाई दी गई। साथ ही युवक और परिजनों को स्वच्छता का ध्यान रखने, मास्क लगाने और सोशल डिस्टसिंग का पालन करने की समझाईश दी गई। गौरतलब है कि आठ जून को दिल्ली से आये युवक की चौदह जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी इसके बाद युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर ग्राम सलैया के लगभग पच्चीस घर के क्षेत्र को प्रशासन द्वारा कंटेन्मेंट घोषित किया था। युवक के साथ उसके रिश्तेदारों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव 18 जून आई थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *