सारनी। पाथाखेड़ा के वार्ड नंबर 25, 26, 27 और 28 के लोग वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। पाथाखेड़ा क्षेत्र में बिजली तो आ गई परंतु पूरे हिस्से में नही पहुंच पाई है। अभी तक लोग वेकोलि द्वारा दी जा रही बिजली पर आश्रित थे परंतु वह भी काटी जा रही है। जिससे परेशान होकर लोगों ने बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व चारों वार्ड की लगभग 70- 80 महिलाएं पुरुष हाथों में तख्ती लेकर पानी में भीगते और सांसद महोदय बिजली दो, विधायक महोदय बिजली दो, मुख्यमंत्री जी बिजली दो, मामा हमें बिजली दो और 1 रुपए का हिसाब दो वरना नगर पालिका अध्यक्ष महोदया इस्तिफा दो के नारे लगाते हुए पाथाखेड़ा से नगर पालिका सारनी पहुंचकर नगरपालिका का घेराव किया। लगभग 1 घंटे तक नगरपालिका गेट के सामने वार्ड की महिलाओं ने नारेबाजी की। ज्ञापन लेने जब कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया तो महिलाएं नगर पालिका के अंदर जाने लगी तो गेट पर तैनात पुलिस प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया, जिससे महिलाएं आक्रोशित हो गई और वहीं गेट के सामने जमीन पर बैठकर शासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। कम्युनिस्ट पार्टी के पार्षद संतोष देशमुख, लक्ष्मी गोहे और पूर्व पार्षद परमानंद बावरिया,राजेश नगदे,संतोष सरोदे ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इन चार वार्डों में बिजली आज तक राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है जिसके लिए कई बार ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया। नगर पालिका द्वारा टेंडर भी निकाला गया परंतु जब तक घरों में स्थाई बिजली नहीं मिल जाती तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग जनता कर रही है। योगेश पंडाग्रे से फोन पर आश्वासन के बाद ज्ञापन एसआई  रवि ठाकुर को ज्ञापन दिया।
उन्होंने बताया कि यदि एक सप्ताह में बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो एक सप्ताह के बाद उग्र आंदोलन करने को वार्ड की जनता बाध्य होगी। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौपते वक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *