बैतूल। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे पूरे विश्व में अब तक हजारों की संख्या में मौत हो चुकी है। भारत में भी अभी तक कोरोना के संक्रमण से 5 लोगो की मौत हो चुकी है। शासन स्तर से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी आज 22 मार्च को पूरे देश में जनता कफ्र्यू का आव्हान किया है। मध्यप्रदेश में भी पिछले दो दिनों में कोरोना पीडि़त मरीजों के मिलने के बाद कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयास तेज कर दिए है। इसी कड़ी में बैतूल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राकेश सिंह ने आज 22 मार्च 2020 की सुबह छह बजे से आगामी आदेश तक समूचे जिले में लॉक डाउन घोषित किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि इस अवधि में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *