सारनी। नगरीय निकाय सारनी में वार्डो में विकास कार्यों को गति देते हुए नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने 4 वार्डो में विभिन्न स्थानों निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने भूमिपूजन के पश्चात निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ करने की हिदायत दी। प्राप्त जानकारी अनुसार नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने वार्ड 34 रानी दुर्गावती वार्ड में फर्म दयानंद सिंह पाथाखेड़ा द्वारा शिवशक्ति आश्रम में 6 लाख से होने वाले पेविंग ब्लाक के निर्माण कार्य, वार्ड 30 वीर विष्णु गौड़ वार्ड में फर्म जे खान इटारसी द्वारा आंगनवाड़ी के पास 8 लाख 70 हजार 993 रुपये की लागत से पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 10 तिलक वार्ड में फर्म तपस्या इंजीनियरिंग द्वारा 2 लाख 65 हजार की लागत से मजार के पास पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य, वार्ड 35 जय प्रकाश नारायण वार्ड में फर्म जे खान इटारसी द्वारा 7 लाख 40 हजार की लागत से छत सहित मंच एवं पेविंग ब्लॉक का निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष आशा भारती, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सभापति बबलू वामनकर, पार्षद मनोज वागद्रे, शांतिलाल पाल, भगवान जावरे, राजेन्द्र माने, दामोदर मिश्रा, विक्की सिंह, अजय बग्गा, भूषण कांति, जगदीश पवार, आलोक, महेंद्र भारती, सागर पाटिल सहित वार्ड के अन्य लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *