बैतूल। प्राकृतिक संतुलन के लिए पर्यावरण के सुधार की जरूरत है और इसके लिए पौधारोपण भी जरूरी है। शहर के उइके परिवार ने अपने बुजुर्ग और बच्चे के जन्मदिन के मौके पर पौधारोपण किया। क्रीड़ा परिसर की अधीक्षिका श्रीमति लक्ष्मी उइके के पति पुलिस विभाग में कार्यरत थे। स्व.श्री विश्राम सिंह उइके और उनके बेटे विक्रम सिंह उइके के पुत्र धीरांश सिंह उइके का जन्मदिन एक ही दिन आता है। दोनों के जन्मदिन उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम झगड़िया में आयोजित पौधारोपण में सासंद डीडी उइके और गायत्री परिवार के सदस्यों और उइके परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस मौके पर उइके परिवार के सदस्य पुष्पराज सिंह उइके, रुपाली राज उइके, योगेश उइके, सुनीता उइके, प्रहलाद उइके,अजय पवार, चेतन यादव, प्रद्युमन उइके सहित परिवार के लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *