बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में योग से जुड़े कई संगठनों द्वारा सुबह के समय योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पंवार समेत भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों ने दो गज की दूरी का पालन करते हुए योग के विभिन्न आसन किए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार से जुड़े सभी लोगों को अपने घरों में ही रहकर योग करने की समझाइश दी गई थी और हजारों की संख्या में लोगों में अपने ही घरों में रहकर योग किया।